Thursday, July 4, 2024
HomeबॉलीवुडRam Charan Birthday : मगधीरा समेत राम चरण की टॉप 5 फिल्में

Ram Charan Birthday : मगधीरा समेत राम चरण की टॉप 5 फिल्में

- Advertisement -

Ram Charan Birthday

Ram Charan Birthday : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का आज 37वां बर्थडे है। 1985 में जन्मे राम की फिल्म ‘RRR’ शुक्रवार को रिलीज की गई और इसने शानदार ओपनिंग की। ऐसे में आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो RRR से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। इसमें ‘मगधीरा’ समेत पांच मूवीज के नाम आपको बता रहे हैं और साथ में ये भी बता रहे हैं कि इन्हें आप हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं…

‘चिरुथा’राम चरण स्टारर फिल्म ‘चिरुथा’ (Chirutha) का निर्देशन पुरी जंगन्नाध ने किया था। ये एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखा जा सकता है। इसमें एक्टर ने एक गाइड की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धमाल ही मचा दिया था।

मगधीरा (Magdheera)राम चरण की हिट फिल्मों में से एक ‘मगधीरा’ भी रही है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल rनजर आई थीं। दोनों ही स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इसमें आपको पुनर्जन्म की कहानी देखने के लिए मिलती है। इसे भी हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Magdheera
Magdheera

बेटिंग राजासाउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘बेटिंग राजा’ एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और संपत नंदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी को उनके करियर की सफल फिल्म माना जाता है। इसके हिंदी वर्जन को वूट पर देखा जा सकता है।

येवडुराम चरण स्टारर फिल्म ‘येवडु’ को 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें ऐक्शन और रोमांस का जबरदस्त डोज देखने के लिए मिला था। इसमें उनके साथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी लीड रोल में नजर आए थे। इसमें आपको ऐक्शन के साथ-साथ जबरदस्त रोमांस का तड़का देखने के लिए मिलेगा. फिल्म ‘येवडु’ को Mx Player पर देखा जा सकता है।

ध्रुवाराम चरण की फिल्म ‘ध्रुवा’  को 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें एक्टर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। इसमें वो क्रिमिनल रैकेट को खत्म करना चाहते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Ram Charan Birthday

Also Read : Jacqueline Fernandez New Look : येलो एनिमल-प्रिंट वाली ड्रेस में ग्लैमरस लुक में दिखीं जैकलीन फर्नांडीज, देखें स्टनिंग लुक्स से भरी तस्वीरें

Also Read : RRR Movie Leaked Online : रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हुई राजामौली की 500 करोड़ की फिल्म

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular