Monday, May 20, 2024
HomeNationalRadhika Apte: राधिका आप्टे घंटो तक एयरपोर्ट पर रही बंद, शौचालय और...

Radhika Apte: राधिका आप्टे घंटो तक एयरपोर्ट पर रही बंद, शौचालय और पानी न मिलने पर सुनाई आपबीती

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Radhika Apte: अभिनेत्री राधिका आप्टे ने एयरपोर्ट पर उनके साथ हुई आपबीती को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उड़ान में देरी के चलते उन्हें और अन्य सह-यात्रियों को एयरोब्रिज के अंदर बंद कर दिया गया था। अभिनेत्री ने अभी शहर या एयरलाइन का नाम नही बताया है। उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वीडियो और फोटो शेयर करते हुए दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)


 राधिका आप्टे ने सुनाई आपबीती

उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मेरी 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अब 10:50 हो गए हैं लेकिन फ्लाइट अभी भी बोर्ड नही कर पाई है। लेकिन फ्लाइट के द्वारा कहा गया कि हम बोर्ड कर हैं, जिसके बाद सभी यात्रियों को एयरोब्रिज में डाल कर लॉक कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय से अंदर बंद कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी दरवाजे नहीं खोलेंगे। कर्मचारियों को बिल्कुल भी पता नहीं है।

राधिका आप्टे ने कई लोगों की एक क्लिप साझा की

राधिका आप्टे ने इस दौरान बंद दरवाजे के पीछे से कई लोगों की वीडियो साझा की। जिसमें कुछ यात्रियों को एयरब्रिज में सुरक्षा कर्मचारियों से बात करते देखा गया। राधिके आप्टे ने आगे कहा अब मैं अंदर बंद हूं, हमें यहां कम से कम 12 बजे तक बंद रहना है। न पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय की। इस मजेदार यात्रा के लिए धन्यवाद।

Also Read: Rajasthan: खनन माफियाओं के खिलाफ एक्शन में भजनलाल सरकार, चलाएगी स्पेशल ड्राइव

Also Read: Makar Sankranti: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? यहां जानिए इतिहास और महत्व

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular