Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुड'झूमे जो पठान' पर शाहरुख खान ने अंबानी की पार्टी में लगाए...

‘झूमे जो पठान’ पर शाहरुख खान ने अंबानी की पार्टी में लगाए चार चांद, रणवीर और वरुण ने भी किया जमकर डांस

- Advertisement -

Shah Rukh Khan Performed in NMACC: नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में पहले दिन सितारों का जमावड़ा लगा था। लेकिन दूसरे दिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स नें भी शिरकत दी। बता दें दूसरे दिन भी इस कल्चरल इवेंट में सितारों का मेला लगा रहा। इस दौरान शाहरुख खान को पोज देते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया, लेकिन शाहरुख खान ने इवेंट के दूसरे दिन खूब महफिल लूट ली है।

शाहरुख ने रणवीर-वरुण के साथ स्टेज पर किया जमकर डांस

शाहरुख ने ये परफॉर्मेंस इवेंट के दूसरे दिन दी है। वहीं अब उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो स्टेज पर रंग जमाते दिख रहे हैं। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरवानी पहने शाहरुख स्टेज पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ में वरुण धवन हैं। उसके बाद वो रणवीर सिंह को भी स्टेज के ऊपर बुलाते हैं। फिर ये तीनों खूब एनर्जेटिक होकर ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते हैं। वहां मौजूद सभी लोग अपने फोन में इस खूबसूरत मूमेंट को कैप्चर करते दिख रहे हैं। वहीं शाहरुख ने अपने इस परफॉर्मेंस का दी एंड फिल्म डीडीएलजे के अपने सिग्नेचर पोज से करते हैं। उनके साथ रणवीर और वरुण भी ये पोज देते हैं।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा दिया। इसके बाद शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जवान और डंकी आने वाली है। बता दें हाल ही में जवान फिल्म के कुछ सीन भी लीक हो गए थे। इस दौरान शाहरुख का अलग रूप देखने को मिला था। जो फैंस काफी पंसद आया था।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular