Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुडमास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 जल्द ही सोनी टीवी पर आ रहा है,...

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 जल्द ही सोनी टीवी पर आ रहा है, कुकिंग का हुनर दिखाएंगे कंटेस्टेंट्स

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : 

Masterchef India Season 7 coming soon on Sony Tv : टीवी का सुपरहिट कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया जल्द ही अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस बार शो का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा। मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें शो के दोगुने दिलचस्प होने की एक झलक देखने को मिली है। मास्टर शेफ के 7वें सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कुकी आधारित यह रियलिटी शो जल्द ही सोनी टीवी पर आएगा। हालांकि पहले यह शो स्टार प्लस पर आता था। लेकिन इस बार सोनी टीवी ने शो की रिलीज का ऐलान कर दिया है। दर्शक इसे टीवी के अलावा सोनी लिव पर देख सकते हैं। हालांकि मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 कब से शुरू होगा और कब टेलीकास्ट होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। शो में जजों के नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 में कौन होगा जज?

मास्टरशेफ इंडिया (Masterchef India) का एक हिंदी संस्करण शो है. यह ऑस्ट्रेलियाई शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया पर आधारित है, जो स्वयं मूल ब्रिटिश मास्टरशेफ पर आधारित है। मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीज़न में बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार, कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा जज थे. शो तब स्टार प्लस पर आया था। देश के जाने-माने शेफ विकास खन्ना, संजीव कपूर, रणवीर बरार, जोरावर कालरा और विनीत भाटिया ने मास्टरशेफ इंडिया में जज के रूप में काम कई साल कुर्सी को संभाला है। अब देखते हैं कि सीजन 7 में कौन जज की कुर्सी पर बैठेगा?

ये भी पढ़ें : आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया

ये भी पढ़ें : भूमि पेडनेकर ने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना, फोटो देखा कर फैंस बोले-उफ्फ

Connect With Us : Twitter, Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular