Thursday, July 4, 2024
HomeबॉलीवुडLock Upp शो का Finale आज, फाइनलिस्ट के बीच कांटे की जंग,...

Lock Upp शो का Finale आज, फाइनलिस्ट के बीच कांटे की जंग, कौन जीतेगा 25 लाख की प्राइज मनी

- Advertisement -

Lock Upp Grand Finale today

कंगना रनौत की जेल में बंद कैदियों के लिए आज आखिरी दिन है। शो का फिनाले आज यानी 7 मई को होने जा रहा है। शो में आज 6 फाइनलिस्ट के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। पहले शो को लेकर कहा जा रहा था कि शो ओटीटी पर सफल नहीं होगा। लेकिन कंगना रनौत और एकता कपूर की जोड़ी ने शो को हिट बना दिया। शो पहले हफ्ते में ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया, अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिनाले की रात भी शो सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना लेगा।

क्या है फिनाले की टाइमिंग

Lock Upp Grand Finale: Date, Time, Top Finalists & Other Details Of Kangana  Ranaut's Show - animalhospitals Blog News

भड़ास जेल… और अत्याचारी खेल वाली इस लॉक अप से बचे कैदी आ रिहा हो जाएंगे। शो का विनर कौन बनकर जाने वाला है। ये आज रात 10.30 बजे के बाद में पता चलने वाला है। फिनाले की टाइमिंग रात 10.30 बजे की रखी गई है, फिनाले ALTBalaji और MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा।

किस-किसके बीच होगी टक्कर

Lock Up Grand Finale on ALTBalaji & MX Player: A non-stop rollercoaster of  high-voltage ...

फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए कैदियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फाइनलिस्ट में शिवम शर्मा, प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारूकी, अजमा फलाह, पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा शामिल हैं। ट्रॉफी और इनामी राशि के बीच इन 6 कैदियों के बीच भीषण लड़ाई होगी। शो के विजेता को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की राशि दी जाने की खबरे हैं। हालांकि अभी प्राइज मनी को लेकर ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की गई है।

फिनाले में धमाल मचाएंगे एक्स कैदी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के फाइनलिस्ट के अलावा एक्स कंटेस्टेंट भी फिनाले में अपने डांस का टच देकर माहौल में चार चांद लगाने वाले हैं।

बादशाह होंगे शो के गेस्ट

In the year 2021, people danced fiercely on this song of Badshah | साल 2021  में रैपर बादशाह के इस गाने पर जमकर नाचे लोग, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा  वायरल हुआ

कंगना शो के फिनाले में अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ को प्रमोट करेंगी। शो में बादशाह गेस्ट बनकर आएंगे।

Also Read : Erica Fernandes को असली पॉपुलैरिटी ‘कसौटी जिंदगी की’ शो से मिली

Also Read : Karan Johar अपने 50वें बर्थडे पर देंगे ग्रैंड पार्टी, बॉलीवुड सितारों से सजेगी मेहफिल

Also Read : Vikas Gupta को ‘बिग बॉस’ की वजह से भी काफी लोकप्रियता मिली

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular