Monday, May 20, 2024
HomeबॉलीवुडJagjit Singh: जानिए जगजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Jagjit Singh: जानिए जगजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jagjit Singh: राजस्थान के गंगानगर में 8 फरवरी 1941 में जगजीत सिंह का जन्म हुआ था। जगजीत सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गंगानगर के खालसा स्कूल से पूरी की थी। लेकिन उनका पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा। उन्होंने जालंधर डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इस दौरान जब उन्होंने नकल की थी इस वक्त का किस्सा उनके लिए सबसे बेस्ट रहा।

मशहूर सिंगर जगजीत सिंह ने अपने हुनर से लाखों दिलों को जीता है। लोग उनकी सिर्फ आवाज ही नहीं बल्कि गजल के भी दिवाने थे। भले ही वो चेहरे से गंभीर दिखते थे लेकिन वो रियल लाइफ में बेहद दिलचस्प भी थे। कॉलेज के दिनों में वो हंसी ठिठोली किया करते थे। आज पूरी इंडस्ट्री जगजीत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी सेलीब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनका एक मजेदार किस्सा शेयर किया जा रहा है।

जगजीत सिंह कॉलेज में सबसे मजाक करते थे। दोपहर में जगजीत सिंह ब्रेक में सभी से मजे लेते थे। दोपहर में जगजीत सिंह लंच ब्रेक में कॉलेज से निकलते थे और 2 घंटे बाद कॉलेज आते थे। इतने समय तक लंच करने के चलते उन्हें डाट मिलती थी। कॉलेज के समय में वो लोगों को कभी चुटकुले सुनाते, तो कभी गजल सुनाते थे। पढ़ाई से वो हमेशा दूर भागते थे। लेकिन एक बार परिक्षा के दौरान उन्हें नकल करते समय पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उन्हें बहुत डांट पड़ी थी।

मास्टर की वो सजा आज भी याद है

एग्जामिनर ने जब जगजीत सिंह को नकल करते देखा तो दूसरे कमरे में अकेले बिठा दिया। उस वक्त उन्होंने पूरी परिक्षा अकेले ही कमरे में बैठ कर दी थी। जगजीत सिंह की गजलों ने न सिर्फ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ को बढ़ाया।

Also Read:  Dream Meaning: रात में नींद नहीं आती? जानिए क्या है कारण?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular