Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडHrithik Roshan का क्लीन शेव लुक, विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी करने...

Hrithik Roshan का क्लीन शेव लुक, विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी करने बाद

- Advertisement -

Hrithik Roshan Clean Shaven look

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : ऋतिक रोशन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को दी। एक्टर के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फिल्म के लिए ऋतिक ने हैवी बियर्ड लुक लिया था, जिसे उन्होंने अब बदल लिया है। जी हाँ, एक्टर ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट कर अपने क्लीन शेव लुक से फैंस को हैरान कर दिया है।

ऋतिक के नए लुक के दीवाने हुए फैन्स

ऋतिक ने अपने पोस्ट से लोगों के दिलों में हलचल मचा दी है। ऋतिक को नए लुक में देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। क्लीन शेव लुक में ऋतिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में उन्होंने ब्लैक डेनिम कैप पहनी हुई है। जिसमें उनके छोटे बाल भी देखे जा सकते हैं। ऋतिक ने फोटो पोस्ट कर कैप्शन डाला- ‘oops’। एक्टर की इस तस्वीर को देखकर कई तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं।

Hrithik Roshan clean shaven look
Hrithik Roshan Clean Shaven look

फैंस वैसे भी ऋतिक के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं एक्टर ने जैसे ही अपने नए लुक की फोटो पोस्ट की उनके फैंस फिर से दीवाने हो गए। लोगों ने तारीफ के साथ कई फनी कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा- क्या तुम जरा भी बूढ़े नहीं हो रहे? तो वहीं एक दूसरे यूजर को कहो ना प्यार है फिल्म की याद आ गई।

आपको बता दें कि ऋतिक की आने वाली मेगा बजट फिल्म विक्रम वेधा बिक्रम बेताल की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आएंगे। पाइपलाइन में फाइटर भी है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

Also Read : Miss Rajasthan 2022 Grand Audition में 1200 से ज्यादा लड़कियों ने भाग लिया, छोटे गांवों से भी ऑडिशन देने पहुंचीं

Also Read : Sara Ali Khan सुशांत सिंह राजपूत को चांद-तारों में आज भी ढूंढती हैं, सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस हुईं इमोशनल

Connect With Us : TwitterFacebook 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular