Monday, July 8, 2024
HomeबॉलीवुडHappy Birthday Remo D'Souza : रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए बॉलीवुड...

Happy Birthday Remo D’Souza : रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए बॉलीवुड हिट गाने

- Advertisement -

Happy Birthday Remo D’Souza

Happy Birthday Remo D’Souza : एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने शानदार डांस मूव्स से बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। वह एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर, अभिनेता और निर्देशक के रूप में बहुत नाम कमाया है। रेमो इस पीढ़ी के सबसे पसंदीदा डांसर-कोरियोग्राफर हैं। लोग उनके साथ काम करने का सपना देखते हैं। उन्हें डांस रियलिटी शो के जज के रूप में देखा गया है। वे आज 2 अप्रैल को 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रेमो ने कुछ फिल्में भी निर्देशित की हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘एनी बॉडी कैन डांस’ थी। इसके बाद, उन्होंने ‘फालतू’ (FALTU), ‘एबीसीडी 2’ (ABCD 2), ‘अ फ्लाइंग जट्ट’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की थीं। आइए, बॉलीवुड के कुछ हिट गानों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रेमो ने कोरियोग्राफ किया था।

Bollywood hit songs choreographed by Remo
Bollywood hit songs choreographed by Remo

दीवानी मस्तानी

संजय लीला भंसाली की फिल्म के इस शानदार गाने के लिए रेमो डिसूजा को 2016 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का 63वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। गाने पर दीपिका पादुकोण ने परफॉर्म किया। इस गाने को IIFA अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। (Happy Birthday Remo D’Souza)

पिंगा

रेमो को इस गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी में 64वें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका ने परफॉर्म किया था। उन्हें इसके लिए ‘प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड’ दिया गया था।

 बलम पिचकारी

रणबीर और दीपिका पर फिल्माए गए इस जानदार गाने के लिए, रेमो ने उस साल लगभग सभी अवॉर्ड्स जीते थे। आइफा अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स से लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड्स तक, रेमो हर इवेंट में जजों की पहली पसंद थे। उनके दोनों डांस ट्रैक के हुक स्टेप्स बेहद लोकप्रिय हुए थे।

सुन साथिया

रेमो ने इस गाने को इतनी कुशलता के साथ कोरियोग्राफ किया था कि यह डांस लवर्स के लिए एक परफेक्ट सॉन्ग बन गया था। लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। श्रद्धा और वरुण ने रेमो के शानदार डांस मूव्स को खूबसूरती से पेश किया था। (Happy Birthday Remo D’Souza)

 घर मोरे परदेसिया

मशहूर गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ में शानदार कोरियोग्राफी के लिए, रेमो ने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के तौर पर 65वां फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

डिस्को दीवाने
Choreographed by Disco Deewane Remo
Choreographed by Disco Deewane Remo

यह शानदार हुक स्टेप्स वाला एक धमाकेदार हिट सॉन्ग था। दर्शकों ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को रेमो की कोरियोग्राफी में थिरकते हुए देखा था।

Happy Birthday Remo D’Souza

Also Read : Happy Birthday Ajay Devgan : अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है

Also Read : Happy Birthday Kapil Sharma : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular