Thursday, July 4, 2024
HomeबॉलीवुडDeepika Padukone's New Look Troll : दीपिका पादुकोण को 'रणवीर अंदाज' में...

Deepika Padukone’s New Look Troll : दीपिका पादुकोण को ‘रणवीर अंदाज’ में देख फैंस ने उड़ाया मजाक, कहा- जोमैटो गर्ल

- Advertisement -

Deepika Padukone’s New Look Troll

Deepika Padukone’s New Look Troll : दीपिका पादुकोण करीब 8 साल बाद एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग अब स्पेन में होनी है, जिसके लिए किंग खान, दीपिका और जॉन अब्राहम ने फ्लाइट ली है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स का एयरपोर्ट लुक छा रहा है। स्टाइलिश लुक में नजर आए शाहरुख जहां। वहीं ‘पठान’ एक्ट्रेस कुछ ऐसा पहनकर एयरपोर्ट पहुंचीं कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

दीपिका पादुकोण ‘पठान’ के शूट के लिए स्पेन रवाना

Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कई बार वह ऐसे कपड़े कैरी कर लेती हैं कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। आज वह अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुई। लेकिन एयरपोर्ट पर जो पहनकर पहुंचीं, वह सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने दीपिका का खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। (Deepika Padukone’s New Look Troll)

दीपिका को देख चकरा फैंस का सिर

दीपिका ने रेड कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने रेड ही कलर की कैप भी कैरी कर रखी थी। पैरो में उन्होंने हाई पैंसिल हील्स पहनी थी, जिसको देख फैंस का सिर घूम गया और लोगों ने उनके फैंशन सेंस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। दीपिका को इस अवतार में देख फैंस को रणवीर सिंह की याद आ गई।

Deepika Padukone troll
Deepika Padukone troll

लोगों ने खूब उड़ाई खिल्ली

दीपिका के एयरपोर्ट लुक को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर ट्रोल्स कॉमेंट कर एक्ट्रेस का मजाक बना रहे हैं। एक यूजरन ने लिखा कि ‘ये रणवीर सिंह बन गई है।’ एक अन्य ने लिखा अब रणवीर सिंह का तो असर आना ही था। एक अन्य ने लिखा। ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है?’ एक अन्य ने लिखा ‘जोमैटो गर्ल।’ सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर इस तरह के ही कॉमेंट कर रहे हैं।

Deepika Padukone’s New Look Troll

Also Read : Ishita Advani Pre Wedding Function : बहन इशिता के प्री वेडिंग फंक्शन में कियारा आडवाणी ने खूब एन्जॉय किया

Also Read : Romantic Web Series : ‘बारिश’ से ब्रोकन बट ब्यूटीफुल तक, OTT पर मुफ़्त में इनका आनंद लें

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular