Thursday, July 4, 2024
HomeबॉलीवुडBhavya Gandhi Birthday : 'तारक मेहता' के टप्पू की देखें यादगार तस्वीरें,...

Bhavya Gandhi Birthday : ‘तारक मेहता’ के टप्पू की देखें यादगार तस्वीरें, पापा को मानते हैं अपना असली हीरो

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Bhavya Gandhi Birthday : भव्य गांधी को असली पहचान टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ से मिली थी। उन्होंने इस शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभाया था आज 20 जून को भव्या गांधी को उनके फैंस और करीबी दोस्त उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वह अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने गुजराती फिल्मों में काम किया है, लेकिन दर्शकों ने उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में टप्पू की भूमिका में सबसे ज्यादा पसंद किया।

भव्य गांधी ने अभिनय की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ उनका पहला शो था। शो में दर्शकों ने उन्हें एक बच्चे के तौर पर देखा था, लेकिन आज वे 25 साल के नौजवान हैं।

भव्या का जन्म 20 जून 1997 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके पिता एक व्यवसायी थे, जिनकी पिछले साल कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। वह अपने पिता को अपना असली हीरो मानते हैं।

Bhavya Gandhi Birthday
Bhavya Gandhi Birthday

भव्य कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं। वे साल 2008 से 2017 तक शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ से जुड़े रहे थे।

भव्य फिल्म एक्टर के तौर पर अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ छोड़ने का फैसला किया था। भव्य को साल 2019 में फिल्म ‘शादी के सियापे’ में खास रोल निभाते हुए देखा गया था।

भव्य ने 2010 की हिंदी फिल्म ‘स्ट्राइकर’ में पहली बार काम किया था। भव्य अलग-अलग जॉनर की कई गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं। भव्य की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Also Read :  Kajal Aggarwal आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं, एक्ट्रेस को असली पहचान तेलुगू फिल्म मगधीरा से मिली

Also Read : Hina Khan ने महरून रंग के लंहगे में किया रैंप वॉक, फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

Connect With Us : TwitterFacebook 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular