Sunday, June 30, 2024
HomeAccidentRajasthan New: हैरान करने वाला मामला, परीक्षा में कम नंबर आने से...

Rajasthan New: हैरान करने वाला मामला, परीक्षा में कम नंबर आने से छात्रा ने नहर में लगाई छलांग

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan New: राजस्थान के भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10वीं की छात्रा को परीक्षा में कम अंक आए तो उसने आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। एक बुजुर्ग ने उसे देखा तो वह भी लड़की को बचाने के लिए नहर में कूद गया। लड़की को रस्सी के सहारे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

कम नंबर आने पर आत्महत्या की कोशिश, ( Rajasthan New)

बताया जा रहा है कि छात्रा के 66% अंक आए थे। जिसके चलते उसने 25 फीट की ऊंचाई से सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी।  यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित लोहागढ़ किले के आसपास फैली सुजान गंगा नहर की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक 

परिजनों के मुताबिक उसे 10वीं में कम अंक आए थे। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की को बचाने वाले रामबाबू गुर्जर ने बताया कि वह नहर के पास से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर नहर में कूदी एक लड़की पर पड़ी। उसे बचाने के लिए उसने भी छलांग लगा दी और उसे बचा लिया।

बुजुर्ग रामबाबू गुर्जर ने बताया कि मैं अपने काम से जा रहा था। तभी लड़की ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। मैंने तुरंत अपनी बाइक रोकी, जिसके बाद मैंने आवाज लगाई और लोग मौके पर जमा हो गए। मैंने अपने कपड़े उतारे और मैं भी सुजान गंगा नहर में कूद गया। मैं इस लड़की को नहीं जानता।

Also Read:  

Jhalawar News: मालगाड़ी के डिब्बों में अचानक धधक उठी आग, रेलवे…

Jodhpur News: पुलिस की बड़ी सफलता! 50 हजार का इनामी मास्टरमाइंड…

Kota News: SI का बेटा करता था वन्य जीवों की तस्करी,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular