होम / IPL 2022 RCB vs MI आज के दूसरे मुकाबले में भिड़ेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस

IPL 2022 RCB vs MI आज के दूसरे मुकाबले में भिड़ेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस

• LAST UPDATED : April 9, 2022

IPL 2022 RCB vs MI

इंडिया न्यूज़, जयपुर:

IPL 2022 RCB vs MI : आज के शानदार शनिवार के डबल हैडर मुकाबलों का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की टीम आज इस मैच को जीतकर इस आईपीएल में अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की नजर इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में और ऊपर जाने पर होगी। अब देखना यह होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अब तक 3 में से 2 मैच जीत चुकी है और

आज बेंगलुरु की नजर इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं मुंबई की टीम आईपीएल 2022 में हार की हैट्रिक लगा चुकी है। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा और मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

 

हेड टू हेड में मुंबई आगे 

IPL 2021, Mumbai Indians Predicted XI vs RCB: With the Pandya brothers' conundrum hurting MI, Rohit could make 2 changes | Cricket - Hindustan Times

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पटखनी दी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 12 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हराया है।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी और ग्लेन मैक्सवेल के प्लेइंग-11 में आ जाने से बैंगलोर की टीम को और मजबूती मिलेगी। वहीं मुंबई की टीम भी हार के सदमे से बाहर निकलकर इस मैच में जीत हांसिल करना चाहेगी।

KKR vs MI memes, IPL 2022: Top 10 funny memes from today's match

RCB की संभावित प्लेइंग-11 

फाफ डु प्लेसिस (C), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (WK), डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

MI की संभावित प्लेइंग-11 (IPL 2022 RCB vs MI Match 18th Preview)

रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), डेवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन/डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट/बासिल थंपी

Also Read : Garena Free Fire Redeem Code Today 9 April 2022

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox