Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगTreading News: छिपकली बनी महिला, पानी में बिताएं घंटों !! जानें इस...

Treading News: छिपकली बनी महिला, पानी में बिताएं घंटों !! जानें इस महिला की दिल दहला देने वाली कहानी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Treading News: अमेरिका की रहने वाली लौरा ओटिंग नाम की महिला जब सुबह सोकर उठी तो वो खुद को देखकर हैरान रह गई। उसको समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। आखिर लौरा के साथ क्या हुआ था चलिए जानते है? दरअसल एक सुबह लौरा ओटिंग उठी और उसने देखा कि उसके शरीर का रंग थोड़ा सा बदला हुआ है। उसके हाथों की उंगलियों के फिंगरप्रिंट गायब हो चुकी है। ये सब देखकर वो डर गई। जब इलाज कराया तो पता चला कि ये एक बिमारी है। ये बिमारी क्या है इसके लक्षण क्या है? इसके बारे मेंलौरा ने खुद जानकारी दी है।
सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ऐसा हुआ है जब लौरा ओटिंग सुबह सोकर उठी तो उसका शरीर कुछ बदल सा गया था। उसकी स्किन ‘छिपकली’ जैसे दिखनी लगी थी।

बता दें कि जो लौरा ओटिंग नाम की महिला के साथ हुआ वो एक तरह की बिमारी है। इस बिमारी के किस्से बहुत कम देखने को मिलते है। पूरे अमेरिका में केवल इस बिमारी के 800 लोग ही है। इसके बाद उसने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का डरावना किस्सा सुनाया ये बिमारी कम देखने को मिलती है।

फिंगरप्रिंट तक हो गए गायब

लौरा इतनी ज्यादा बिमार पड़ गई थी कि उसकी उंगलियों की फिंगरप्रिंट तक गायब हो गए थे। जिसके चलते वो अपने फिंगरप्रिंट की मदद से फोन भी अनलॉक नहीं पा रही थी। 32 ब्लड टेस्ट करवाने के बाद लौरा ओटिंग को बिमारी का पता चला। ब्लड टेस्ट में पाया गया कि , उन्हें दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी पिटिरियासिस रूब्रा पिलारिस की बिमारी है। जोकि एक वायरस होता है।

जानें इसके लक्षण

लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए लौरा ने कहा, “नवंबर 2020 साल की बात है उस समय मुझे सूखी खांसी हुई थी। जिसके बाद अगले चार हफ्ते तक मैने कोविड- 19 के टेस्ट करवाए थे। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन खांसी ठीक नहीं हुई। साल 2021 में लौरा की तबियत फिर से खराब हुई थी। सूखी खांसी फिर से हो गई थी. उसकी उंगलियां छिलने लगी थी और उसके दोनों कंधों पर दाने निकलनमे लगे थे। इस दौरान वो काफी बिमार पड़़ी थी।

इस बिमारी से परेशान हो कर लौरा ने कई डॉक्टर बदले लेकिन बिमारी ठीक नहीं हुई। लौरा को जो बिमारी हुई थी वो किसी एलर्जी की तरह था। क्रीम, स्टेरॉयड, गोलियां, सभी प्रकार के लोशन और औषधियाँ लौरा ने आजमाई लेकिन वो ठीक नहीं हुई।

घंटों तक पानी में बैठी रहती लौरा लौरा ने अपनी बीमारी के अजीब लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए ऑनलाइन उपाय भी ढू़ंढे, लेकिन वो ठीक नहीं हुई। लेकिन ऑनलाइन अपनी बिमारी से छुटकारा पाने के लिए एक तरिका आजमाया था। खुद को ठीक करने के लिए वो घंटों पानी में बैठा करती थी। गुनगुने पानी में लौरा घंटों बैठी रहा करती थी। कीमो और एक ऑफ-लेबल दवा के सेवन के बाद वो खुद को सही महसूस कर रही है।

also read: Aishwarya Rai Beauty Tips: आप भी जानें ऐश्वर्या राय की खूबसूरती…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular