Thursday, May 16, 2024
Homeट्रेंडिंगECI Notice: PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी से फँसीं प्रियंका गांधी और...

ECI Notice: PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी से फँसीं प्रियंका गांधी और AAP, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) ECI Notice: राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस की महासचीव प्रीयंका गांधी और AAP को नोटिस भेजा है। बता दें कि यह शिकायत दिनांक 10.11.2023 को प्रतिलिपि संलग्न के जरिए भाजपा की तरफ से प्राप्त हुई थी। जिसमें प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया लगाया था कि मध्य प्रदेश के सांवरे विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयानबाजी की गई है। जो जनता को गुमराह कर रही है साथ ही पीएम की छवी को खराब कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ ये नोटिस आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवेर के खिलाफ भी जारी की गई है. बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आप के नेशनल कनवेनर हैं। दोनों से जवाब 16 नवंबर तक मांगा गया है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था

चुनाव आयोग की नोटिस के अनुसार प्रियंका गांधी ने कहा था कि मोदी जी जो यह BHL था वह आपने किसको दे दिया? उससे हमें रोजगार मिलते थे, उससे देश आगे बढ़ रहा था, इसका आपने क्या किया, बताएं किसको दे दिया, आपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया।

कब तक मांगा गया जवाब

नोटिस में इस मामले में जवाब मांगते हुए प्रियंका गांधी से कहा गया कि आपसे किसी और राष्ट्रीय पार्टी के प्रचारक के खिलाफ दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण देने और कारण बताने के लिए 16 नवंबर, 2023 को 20:00 बजे तक का समय दिया जाता है। साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

Also Read: Rajasthan Election 2023: मोदी बनाम राहुल गांधी! पहली बार होगा 2…

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular