Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंगBharatpur: “पत्नी और बेटा पीटते है, खाना भी नहीं देते” भरतपुर के...

Bharatpur: “पत्नी और बेटा पीटते है, खाना भी नहीं देते” भरतपुर के पूर्व महाराजा ने लगाए आरोप

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व महाराजा विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व महाराजा विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वे उनके साथ मारपीट करते हैं, उन्हें खाना नहीं देते और जान से मारने की धमकी देते हैं।

पांच लाख रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण खर्चा
विश्वेंद्र सिंह ने एक प्रार्थना-पत्र दायर करते हुए पत्नी और बेटे से पांच लाख रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण खर्चा मांगा है। साथ ही मोती महल और अन्य संपत्तियों से उन्हें बेदखल करने की मांग की है। उनके मुताबिक, पत्नी और बेटे पैतृक संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
गंभीर आरोप लगाए
प्रार्थना-पत्र में विश्वेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे उनके साथ मारपीट करते हैं और उन्हें भरपेट खाना नहीं दिया जाता। उनके कपड़े फाड़े जाते हैं और कुएं में फेंके जाते हैं। साथ ही उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है और उनसे लोगों से मिलने पर रोक लगा दी गई है।
जान को खतरा की बात
विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी जान को खतरा है, क्योंकि उनकी पत्नी और बेटा उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल पर उनकी बेइज्जती करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, बेटे अनिरुद्ध सिंह ने सभी आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि उनके पास फाइनेंशियल फ्रॉड और संपत्ति बेचने के साक्ष्य हैं, जिन्हें वे आवश्यकता पड़ने पर अदालत में पेश करेंगे।

लंबे समय से चल रहे विवाद ( Bharatpur)
इस तरह भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। पूर्व महाराजा के गंभीर आरोपों के बाद अब देखना होगा कि इस विवाद का क्या अंजाम निकलता है।

Also Read:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular