Monday, May 20, 2024
Homeट्रेवलPushkar Mela 2023 : लगने वाला है पुष्कर मेला, जानें कैसे सबसे...

Pushkar Mela 2023 : लगने वाला है पुष्कर मेला, जानें कैसे सबसे आसान रास्ता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Pushkar Mela 2023 : इन दिनो पुष्कर मेला लगने ही वाला है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस बार भी राजस्थानी थीम पर शिल्पग्राम की सजाया जा रहा है। हर दिन कालबेलिया और तेरहताली नृत्य देखने दूर-दूर से लोग यहां आएंगे। बता दें कि दुनियाभर में फेमस यह मेला इस बार और भी ज्यादा खास होने वाला है। अगर आप भी पुष्कर के सबसे प्रसिद्ध मेला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए इस मेले में घूमने के खर्च से लेकर कब सारी जानकारी।

हिंदू कैलेंडर में पुष्कर मेला

बता दें कि राजस्थान के अजमेर से 11 किलोमीटर दूर रेगिस्तान किनारे बसे पुष्कर में हर साल ये मेले का आयोजन होता है। अगर बात करें हिंदू कैलेंडर की तो इसके अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर झील के किनारे यह मेला सजता है। इस साल यह मेला 20 नवंबर यानी छठ के दिन से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगा।

100 साल से भी पुराना है पुष्कर मेला

यहां के अस-पास रहने वाले लोगों का दावा है कि इस मेले का आयोजन 100 साल से भी पुराना है। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठान, लोक संगीत और नृत्य करके यहां समृद्ध हिंदू संस्कृति का जश्न मनाएंगे। रेगिस्तान की वजह से पुष्कर मेले में ऊंट का भी महत्व बढ़ जाता है। यहां ऊंट को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है और उनके गले में घंटियां लटकायी जाती हैं। यहां जानवरों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित भी किया जाता है। यह सबसे बड़ा पशु मेला भी है। देश से लेकर विदेशियों तक के आकर्षण का केंद्र है।

यहां और भी कई मेले लगते है

  • यह सबसे बड़ा पशु व्यापार मेला है, जिसमें कृषिविद्, किसान, पशुपालक और डेयरी उद्योग से जुड़े लोग मवेशियों और ऊंटों को बेचने और खरीदने के लिए आते हैं।
  • इस मेले में लोक संगीत और नृत्य का आयोजन होता है। देस के कई फ्यूजन बैंड यहां परफॉर्म करने आते हैं। कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इस मेले में कैंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी का अपना ही मजा होता है।
  • ऊंट के डेजर्ट सफारी का आनंद उठाने भी लोग पुष्कर मेला देखने पहुंचते हैं।
  • जहां पुष्कर मेला आयोजित किया जाता है, वहां से 15 किमी दूर अजमेर शरीफ दरगाह है, जहां काफी लोग पहुंचते हैं।

दिखती है जबरदस्त भीड़

पुष्कर में हर साल बड़ी संख्या में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। जिससे यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। यहां आप ट्रेन, रोड या फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। सबसे पास का एयरपोर्ट किशनगढ़ एयरपोर्ट है। तो वहीं, सबसे नजदीक पुष्कर टर्मिनस स्टेशन है। जहां भारत के करीब-करीब सभी जगहों से फ्लाइट्स और ट्रेनें मिल जाती हैं। आप अपनी गाड़ी से भी यहां पहुंच सकते हैं। राजस्थान के कई शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर से यहां के लिए बसें भी मिल जाती हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular