Saturday, May 18, 2024
Homeबड़ी खबरSukhdev Singh Murder: अशोक गहलोत की बढ़ाई सुरक्षा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना...

Sukhdev Singh Murder: अशोक गहलोत की बढ़ाई सुरक्षा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से खतरे की आशंका

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Sukhdev Singh Murder: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के बाद उनके संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान में जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस को मद्दे नजर रखते हुए अशोक गहलोत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उनके विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। अब एडीजी इंटेलिजेंस द्वारा उनको सुरक्षा दी गई है। सुखदेव सिंह गोगमेड़ी के हत्याकांड में सामने आए दोनों आरोपी नितिन फौजी, रोहित और उनके तीसरे साथी उधम को भी गिरफ्तार करलिया गया है। अब इस केस में रोज़ नए खुलासे हो रहे है।

सूत्रों के अनुसार पूछताथ में नितिन और रोहित ने कहा की उन दोनों को गोगामेड़ी की हत्या से पहले 50-50 हजार रुपे दिए गए थे। उनका प्लान वैसे तो चंडीगढ़ से गोवा भागने का थे। परंतु इस बीच वे पकड़े गए। वे दोनों चंडीगढ़ में फर्जी ID की मदद से एक होटल में रुके थे।

चंडीगढ़ से गोवा भागने का था प्लान

चंडीगढ़ के बाद दोनों ही शूटरों का प्लान गोनवा रवाना होने का था। उनको यह बोला गया था कि उन्हें करीबन 20 दिन यही काटने होंगे। इन 20 दिन के समय उनके पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम किया जाने वाला था। इससे पहले भी रोहित एक रेप केस में जेल जा चुका था। कहा जा रहा है कि रोहित को ये लगता था की उसके जेल जाने के पीछे सुखदेव सिंह का हाथ था। तीनों शूटरों ने चंडीगढ़ में जयवीर, देवेंद्र एवं सुखवीर के नाम से होटल में हबुकिंग की थी।

ये भी पढ़े- Article 370: वसुंधरा राजे ने करी SC के फैसले की प्रशंसा,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular