Saturday, July 6, 2024
Homeसरकारी नौकरियांBSTC Admit Card 2023: BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड...

BSTC Admit Card 2023: BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),BSTC Admit Card 2023: राजस्थान में बीएसटीसी प्री डीएलएड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

परीक्षा से 7 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पासवर्ड जरूरत होगी। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

क्या होती है डीएलएड परीक्षा

ये परीक्षा टीचर बनने के लिए आयोजित की जाती है। ये कोर्स दो साल का होता है। राजस्थान के करीब 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन होगा। राजस्थान प्री डी एल एड परीक्षा 28 अगस्त 2023 को सोमवार को होगी। परीक्षा की टाइमिंग 2 बजे से शाम 5 तक होगी। एग्जाम के लिए अलग-अलग जिलों में एग्जाम सेंटर बनाया गया होगा। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए जुलाई महीने में आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई तक ही थी।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • यदि किसी तरह की कोई गलत जानकारी दी गई है कि उसे विभाग द्वारा सुधारा जा सकता है।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का क्या तरीका इसकी जानकारी आगे दी गई है।

ऐसे डाउनलोड करें BSTC एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार वेबसाइट panjiyakpredeled पर जाए।
  • उसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिटं आउट ले लें।

ये भी पढ़े:-Tonk District: लावारिश हालत में मिली नवजात बालिका, सूतना देने पर अस्पताल नही पहुंचे पुलिसकर्मी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular