Monday, May 20, 2024
HomeNationalWPL 2024: राजस्थान रॉयल्स टीम ने IPL की RCB टीम का उड़ाया...

WPL 2024: राजस्थान रॉयल्स टीम ने IPL की RCB टीम का उड़ाया मजाक, पढ़ें क्या कहा

WPL 2024: राजस्थान रॉयल्स टीम ने IPL की RCB टीम का उड़ाया मजाक, पढ़ें क्या कहा

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की है। आरसीबी के फैंस सालों से इस खुशी का इंजतार कर रहे थे कि कब उनकी टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी। वहीं जो काम इतने दिनों से आरसीबी की मेन्स टीम नहीं कर पाई वो काम वुमेंस टीम ने कर दिखाया है। इससे सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे है। आरसीबी के करोड़ों सोशल मीडिया फैंस बैंगलोर की तारीफ में पुल बांध रहे है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी की मेंस टीम का मजाक बनाया है।

राजस्थान रॉयल्स के पोस्ट में क्या है

दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर की जीत के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने आरसीबी को जीत की बधाई दी है। साथ ही एक फोटो शेयर किया है कि, जिससे आरसीबी की मेंस टीम का मजाक बन गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पोस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो किरदार के फोटो को लगाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जेठा लाल से सिलेंडर नहीं उठ रहा है और दया बेन आती है और सिलेंडर को एक ही हाथ से उठाकर ले जाती है। जिसके बाद इस पोस्ट पर कई कॉमेंट्स आ रहे है।

16 सालों का इंतजार हुआ खत्म

राजस्थान रॉयल्स का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस अंदाज में वुमेंस टीम को जीत की बधाई दी है कि फैंस इस पर कमेंट के बौछार कर रहे हैं।

Also Read: Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular