होम / Vaibhav Gehlot Politics Journey: पढ़ें अशोक गहलोत के बेटे का राजनीतिक सफर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट

Vaibhav Gehlot Politics Journey: पढ़ें अशोक गहलोत के बेटे का राजनीतिक सफर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट

• LAST UPDATED : March 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Vaibhav Gehlot Politics Journey : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। कांग्रेस की दूसरी सूची में असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को राजस्थान की जालौर सिरोही सीट से टिकट मिला है। वैभव गहलोत को जालोर सिरोही से टिकट मिला है। इसी बीच चलिए जानते हैं कौन है वैभव गहलोत और उनके राजनीति सफर के बारें में।

वैभव गहलोत का राजनीति सफर ( Vaibhav Gehlot Politics Journey)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में हुए आरसीए कार्यकारिणी के चुनावों में वैभव गहलोत पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन दिनों डॉ. जोशी गुट का दबदबा था। वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान कांग्रेस को नया जीवन मिला था। वहीं 8 फरवरी साल 2023 में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के सिर पर RCA अध्यक्ष पद का ताज सजा था।

Also Read: CAA in Rajasthan: CAA लागू होने पर पाकिस्तानी रेफ्यूजी ने मनाया…

वैभव गहलोत की बायोग्राफी

वैभव का पूरा नाम वैभव गहलोत है। उनका जन्म 02 जून 1980 (आयु 43 वर्ष) को हुआ था। राजस्थान में जन्में वैभव को शुरूआत से ही राजनीति में करियर बनाना था। व्यवसाय कार रेंटल व्यवसाय एवं परामर्श की उन्होंने शिक्षा ग्रहण की हुई है। वैभव गहलोत के माता का नाम सुनीता गेहलोत है। वैभव गहलोत की पत्नी का नाम हिमांशी गहलोत है।

Also Read: Himachal Politics: बागी विधायकों के मामले पर SC में टली सुनवाई,…

वैभव गहलोत क्या करते है?

बता दें कि वैभव गहलोत अध्यक्ष राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ( एआईसीसी) के सदस्य है। राजनीति करियर में वो हमेशा हाथ बढ़ाते रहे है। अब उनका राजनीति करियर फिर से शुरू होने वाला है।

साल 2023 में ईडी ने की थी कार्रवाई

साथ ही आपको बता दें कि साल 2023 में वैभव गहलोत के ऊपर ईडी ने कार्रवाई भी थी। यानी की राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के ऊपर ईडी कार्रवाई भी कर चुकी है। उनके ऊपर फ़ेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत समन भेजा गया था।

Also Read: Transfer List: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सैकड़ों से ज्यादा…

कांग्रेस ने राजस्थान की 10 सीटों से मैदान में उतारा।

1. बीकानेर- गोविंदराम मेघवाल
2. चूरू- राहुल कस्वां
3. झुंझुनू- बृजेन्द्र ओला
4. अलवर- ललित यादव
5. भरतपुर- संजना यादव
6. टोंक- हर्ष चन्द्र मीना
7. जोधपुर- करण सिंह उचियारड़ा
8. जालौर- वैभव गहलोत
9. उदयपुर- तारा चंद मीना
10. चित्तौड़गढ़- लाल चंद मीना

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब वैभव गहलोत चुनावी मैदान में उतरने वाले है। इनके नाम से राजस्थान में हलचल तेज हो गई है। वैभव गहलोत को जालोर सिरोही से टिकट मिला है।

Also Read: Rajasthan News: राजस्थान में अब आधा होगा किराया, जानिए कब से किसे मिलेगा लाभ

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox