Saturday, May 18, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather: बढ़ती ठंड के चलते फ्रिज हुआ माउंट आबू, -2 डिग्री...

Rajasthan Weather: बढ़ती ठंड के चलते फ्रिज हुआ माउंट आबू, -2 डिग्री पहुंचा तापमान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य से भी नीचे पहुंच गया है। बढ़ती ठंड के चलते कारों के शीशों पर बर्फ की परत देखने को मिल रही है। राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों के पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच IMD की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

फ्रिज हुआ माउंट आबू

माउंट आबू के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हिल स्टेशन के बाहर जमा ओस की बूंदों से पर्यटक खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को जहां माउंट आबू में -2.5 डिग्री तापमान रहा तो वहीं मंगलवार को – 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बढ़ती ठंड के चलते कारों के शीशों पर बर्फ की परत देखने को मिल रही है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक राजस्थान के लगभग आधे से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा IMD की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर और पाला पड़ने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज 17 जनवरी को करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ ,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर और झुंझुनूं  में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा रहेगा इन जगाहों का तापमान

जयपुर                9°

श्री-गंगानगर         6.4°

चुरू                   7.8°

जोधपुर              9.8°

बीकानेर               

जैसलमेर             9°

उदयपुर           10.6°

कोटा              12.4°

ये भी पढ़ें-Wednesday: बुधवार को अपनाएं ये उपाय, खुश हो जाएंगे गणेश जी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular