Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Police: 6 साल पहले मर चुकी महिला पर मारपीट का केस...

Rajasthan Police: 6 साल पहले मर चुकी महिला पर मारपीट का केस दर्ज, जानें हैरान कर देने वाला मामला

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Police: राजस्थान के डीग जिसे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 6 साल पहले मर चुकी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के घर वालों ने इसे लेकर पुलिस पर साजिश रचकर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने 6 साल पहले मरी महिला के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने, अवैध खनन मामले में फरार जावेद की मां के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया। पुलिस ने एक 7 साल के बच्चे का नाम भी दर्ज किया है। आरोपी जावेद के पिता अली मोहम्मद का आरोप है कि उसकी पत्नी कमालबी की मौत हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने जबरन उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, पहाड़ी इलाके में अवैध खनन के मामले में 2023 से फरार चल रहे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करने के लिए पहाड़ी पुलिस धोलेट थाने गई थी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने मृतक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular