Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: राज्य में 3 से 8 फरवरी तक 'आत्मनिर्भर भारत उत्सव...

Rajasthan News: राज्य में 3 से 8 फरवरी तक ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव का आयोजन, ओम बिरला के प्रयासों से जुटेंगें ये लोग

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रय़ासों से 3 से 8 फरवरी तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के बुनकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इसके लिए दशहरा मैदान में इसी महीने से बुनकर जुटने जा रहे हैं। वहीं इस समारोह में भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, परम्पराओं और कला की झलक देखने को मिलेगी।

इनके द्वारा किया जाएगा प्रदर्शनी का उद्घाटन

बता दें कि विकसित भारत के संकल्प के तहत बुनकरों को भारत के परंपरागत हस्तशिल्प को बढ़ावा और सशक्तिकरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से, आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा किया जाएगा।

150 से ज्यादा दुकानें

वहीं जानकारी के अनुसार होने वाले प्रदर्शनी में 150 से ज्यादा दुकानें लगेंगी। जिसके द्वारा कई प्रदेशों से आए बुनकर आपना सामान प्रदर्शित करेंगे। बता दें कि यहां एक ही जगह पर पश्मीना साड़ियां, बावन बूटी, भागलपुरी सिल्क, तनचोई, बनारसी ब्रोकेड, मोइरंगफी, पटोला, माहेश्वरी, चंदेरी, शांतिपुरी, जामदानी, थिरुबुवनम, कांचीपुरम, पोचमपल्ली, टंगाइल, कोटा डोरिया, कोटपाड़, पैठनी खरीदने का मौका मिलेगा।

Also Read: Rajasthan Tourism: सभी सुविधाओं के लिए एक कार्ड! पर्यटकों के लिए स्मार्ट कार्ड लॉन्च करेगा राजस्थान

Also Read: Rajasthan News: घर बैठे लोगों को बना रहा था ठगी का…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular