Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: शादी के बाद दुल्हन ने आधी रात किया ऐसा काम,...

Rajasthan News: शादी के बाद दुल्हन ने आधी रात किया ऐसा काम, बौखला गया पूरा परिवार

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में एक दुल्हन शादी की रात दूल्हे को चकमा देकर अपने ससुराल से फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन घर में रखे गहने और नकदी भी ले गई। सुबह जब दूल्हा और उसके परिजन जागे तो उन्हें दुल्हन घर में नहीं दिखी। परिवार वालों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दुल्हन और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

क्या है मामला?

मामला झुंझनूं के बुहाना का है। पीड़ित दुल्हे ने बताया कि वह हरियाणा के सतनाली के कोटड़ा चौक निवासी कंवर सैन को जानता था। उसने उससे शादी करने की बात कही। इसके लिए वह उसे पंजाब ले गया। वहां उसने रुकना मगाला फिरोजपुर निवासी कोमल से शादी की बात की। शादी तय हो गई। शादी के नाम पर उससे 2 लाख 80 हजार रुपए भी ले लिए गए। इसके अलावा दुल्हन के लिए सोने-चांदी के आभूषण बनवाए गए। पीड़ित दुल्हे ने कोमल, कंवर सेन और नवदीप सिंह के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटने का मामला दर्ज कराया है।

नकदी और जेवर लेकर दुल्हन फरार

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित दूल्हे कुल्दीप ने बताया कि 19 फरवरी को उसने पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट में कोमल से शादी की। 20 फरवरी को शादी के बाद पंजाब से घर लौटते वक्त देर रात हो गई। इसलिए सभी सदस्य घर आकर सो गए। जब सुबह उनकी आंख खुली तो कोमल और सोने-चांदी के गहने समेत नकदी गायब थे। आस-पड़ोस में भी तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद 23 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दी गई। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई। 1 अप्रैल को बुहाना कोर्ट में इस्तगासा के जरिए एफआईआर दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular