Friday, May 17, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: '200 करोड़ का खर्च और मिला क्या...?' मंत्री राज्यवर्धन राठौड़...

Rajasthan News: ‘200 करोड़ का खर्च और मिला क्या…?’ मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कसा गहलोत को तंज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: शुक्रवार को जोधपुर में भजनलाल सरकार के दौरे में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ मैजूद रहे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। राज्यवर्धन राठौड़ का कहना है कि उनकी सरकार काफी बड़ी घोषणाएं करने वाली है। उनका कहना है कि प्रदेश के CM भजनलाल शर्मा खिलाड़ियों के लिए कोई घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे खेल को आगे लेकर जाएंगे।

मंत्री राज्यवर्धन सिंह का कहना है कि राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार द्वारा अंतिम कार्यकाल के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए थे। सारे नियम तथा कायदे ताक पर रखें गए थे। जनता द्वारा भरें गए टैक्स के पैसों को लुटाया गया। जितने भी पूर्व सराकर द्वारा फैसले किये गए थे। उन सभी फैसलों पर दोबारा सोचा जाएगा। मंत्री राठौड़ का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर कर भी एक भी स्टेडियम नहीं बनाया गया। इससे अच्छे तो वो सांसद है, जिन्होंने 35 करोड़ में अपने क्षेत्र में स्टेडियम बनाया है। उसमें आधे पैसे CSR के थे।

राज्यवर्धन राठौड़ ने गहलोत और उनकी सरकार पर साधा निशाना

मंत्री राज्यवर्धन सिंह का कहना है कि पूर्व की गहलोत सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में ग्रामीण तथा शहरी खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें 200 करोड़ रुपए खर्च हुए। जो खेल मंत्रालय के बजट से चार गुना था। उसके बाद भी हासिल क्या हुआ केवल एक टी-शर्ट। इसकी जांच वे वित्त मंत्रालय से करवाएंगे। खिलाड़ियों तथा खेल को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। शहरी को ग्रामीण खेलकूद के आयोजन के बाद खिलाड़ियों को क्या मिला? किसी का भी सिलेक्शन नहीं हुआ , किसी को कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। सिर्फ सरकार के रुपए खर्च किए गए है।

मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने राजस्थान की पूर्व की गहलोत सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने गहलोत सरकार जमकर घार और पूर्व की गहलोत सरकार पर कई आरोप लगाए। मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने पूर्व की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल पैसे लुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, परंतु खिलाड़ियों के लिए एक भी स्टेडियम नहीं बना। उनका कहना है कि पूर्व सरकार के सभी फैसलों की समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़े- Rajasthan Schools: राजस्थान के सभी स्कूलों में 15 फरवरी को कराया जाएगा सूर्य नमस्कार, तैयारी शुरु

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular