Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानCM Bhajanlal: अयोध्या पहुंचे CM भजनलाल, कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के...

CM Bhajanlal: अयोध्या पहुंचे CM भजनलाल, कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), CM Bhajanlal: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट मंत्री सोमवार 11 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम भजनलाल के साथ उनके मंत्रिमंडल के कई कैबिनेट मंत्री चार्टेड प्लेन में बैठकर अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। वे दशरथ कुंड के पास माहेश्वरी समाज की एक धर्मशाला की आधारशिला पूजा में भी भाग लेंगे।

रोम-रोम में बसे हैं राम 

अयोध्या पहुंचने के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘मुझे आज यहांपहुंचकर खुशी हो रही है। मैंने एक तंबू में दर्शन किए हैं। यह सुखद है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं।’

अलौकिक है प्रभु श्रीराम की ये धरती : ओम बिडला

श्रीरामलला के भव्य मंदिर में परिवार समेत दर्शन-पूजन के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा अयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी हम सबकी आस्था व विश्वास और हम सबमें चेतना जागृत करने वाली है। इस धरती पर आज प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रभु सियाराम की यह धरती हम सबके लिए अलौकिक है, जो सबको आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरणा देती है। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श, उनके मूल्य आज लोकतंत्र के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस धरती पर आकर नई ऊर्जा और चेतना मिलती है।

राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं : सतीश महाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत बताया कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह है। राम इस राष्ट्र की आत्मा और आस्था हैं। राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं। पूरे देश से भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें-Petrol Pump Strike: खत्म हुई पेट्रोल पंप की हड़ताल, सरकार से बातचीत के बाद एसोसिएशन का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: कांग्रेस में शामिल होंगे BJP के राहुल कस्वां, टिकट…

ये भी पढ़ें-PM Modi: 12 मार्च को राजस्थान में PM मोदी, ‘भारत शक्ति’…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular