Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023: BJP का चुनावी घोषणा-पत्र हुआ तैयार, 16 नवंबर को...

Rajasthan Election 2023: BJP का चुनावी घोषणा-पत्र हुआ तैयार, 16 नवंबर को आएगा जनता के सामने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया संकल्प पत्र 16 नवंबर को जनता के सामने घोषित किया जाएगा। इस संकल्प पत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित किया जाएगा।
जानकारी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा चुनावी साल में जिस प्रकार से योजनाओं का पिटारा खोला गया, उसके बाद विपक्षी दल चिंता में पड़ गए है। जिसको लेकर प्रमुख विपक्षी दल BJP द्वारा अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने के लिए संकल्प यात्रा भी निकाली गई, जिसमें संकल्प रथ हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा था।

1 करोड़ के करीबन सुझाव हुए थे प्राप्त

इसके साथ ही आमजन से उनकी इच्छा तथा समस्या समझने की कोशिश करी गई। सूत्रों का कहना है कि कराबन 1 करोड़ के आसपास सुझाव और पर्चियां एकत्रित हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में एक सभा में पीएम मोदी ने आम जन से वादा करा है कि विकास की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। अब संकल्प पत्र में किस योजना को शामिल किया जाता तथा किसको छोड़ा जाता यह देखना काफी रोमांचक है।

ये भी पढ़े- Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा की जानें क्या है सही तिथि? पढ़े शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular