Wednesday, May 22, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023चुनावी रैलीRajasthan Election 2023: जेपी नड्डा ने कांग्रेस को बोला वंशवादी! महवा से...

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा ने कांग्रेस को बोला वंशवादी! महवा से किया भाजपा ने चुनावी सभा का आगाज

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में गुरुवार को दौरा किया था। जिसके दैरान उन्होंने चुनावी सभा भी संबोधित करी थी। महवा में आयोजित की गई इस सभा में नड्डा बताया- “राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना ही हमारा संकल्प है। जिसे हम 2023 में मिटाकर ही दम लेंगे। BJP की चुनावी सभा का आगाज महवा की धरती से हुआ है जिसे मैं देखकर पूरी तरीके से आश्वत हूं कि इस बार प्रदेश में BJP की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”

नड्डा का आगे यह भी कहना था कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, गरीबों के हक पर डाका और वंशवाद है। इन्होंने सेवा के नाम पर मेवा खाने का काम किया है। वहीं, BJP का उद्देश्य विकास की राजनीति करना है। हम लोगों के हितों की चिंता करते हैं और कांग्रेस धोखा देने का काम करती है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर है कि सोने की ईंट और 2 करोड़ की नगदी मिलना कांग्रेस के लिए शोपनीय बात नहीं है। कांग्रेस सरकार ने ऋण माफ को लेकर 19000 किसानों के साथ अन्याय किया है। महुवा से राजेंद्र मीणा को जिताकर विधानसभा भेजिए। राजस्थान में BJP की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। एक एक को जेल भेजा जाएगा। ”

किरोडी लाल मीणा बोले

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा का कहना है कि प्रदेश में बाते पांच साल में भ्रष्टाचार और अपराध अपनी चरण सीमा पर है। पेपर लीक किए जा रहे है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में इस बार BJP की सरकार बनने वाली है। जिसके बाद वे बोले की BJP की सरकार बनते ही सभी भ्रष्टाचारी जेल के भीतर होंगे।

नड्डा को गदा भेंट कर कीया सम्मान

सभा में पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत साफा और फूलमाला पहनाकर किया गया। जिसके बाद उन्हें BJP की तरफ से गदा मां केला देवी की तस्वीर भेंट भी की।

ये भी पढे़- Aaj Ka Rashifal: आज की आपकी भाग्यदशा है खास! जानें क्या है आपका राशिफल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular