Sunday, May 19, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: प्रॉपर्टी के मामले में वसुंधरा राजे से पीछे रह गए...

Rajasthan Politics: प्रॉपर्टी के मामले में वसुंधरा राजे से पीछे रह गए नए सीएम..बकाया है लोन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: मंगलवार12 दिसंबर को राजस्थान के अगले सीएम का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान में बीजेपी की तरफ से अगले सीएम भजन लाल शर्मा होंगे। बता दें कि 56 साल के भजनलाल शर्मा पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। जिसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए। उनके सामने राजस्थान में 2 बार बीजेपी की मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे को पीछे करने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन अंत में मुख्यमंत्री पद के लिए उन्ही का नाम चुना गया। हालांकि संपत्ति के मामले में वे अब भी वसुंधरा से काफी पीछे हैं।

मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं भजनलाल शर्मा

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। भजन लाल शर्मा की संपत्ति राजस्थान में बीजेपी सरकार की 2 बार मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे से काफी कम है। भजनलाल शर्मा के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1.03 करोड़ रुपए है। उनके ऊपर उनके बेटे की पढ़ाई के लिए लिया गया 16.53 लाख रुपए का लोन बाकी है।

Bhajanlal Yadav Old Family Photo
Bhajanlal Yadav Old Family Photo

सिर पर हैं कई लोन

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भजन लाल शर्मा ने बेटे की शिक्षा के लिए पीएनबी से 16.53 लाख रुपए का एजुकेशन लोन ले रखा है। इसके अलावा उनके ऊपर एसबीआई का 29.46 लाख रुपए का लोन बकाया है। भजनलाल शर्मा की कुल संपत्ति 1.03 करोड़ रुपए की हैं। भजन लाल शर्मा के पास कोई विरासती संपत्ति नहीं है।

लेकिन जब हम वसुंधरा राजे की बात करें तो वे एक राजपरिवार से आती है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 5.50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके ऊपर किसी तरह का कोई उधार भी नहीं है।

पत्नी के पास 30 तोला सोना

भजन लाल शर्मा द्वारा दिए गए एफिडेविट के मुताबिक उनकी पत्नी के पास 30 तोला सोना है। जिसका मूल्य करीब 18 लाख रुपए है। उनके पास 1.40 लाख रुपए की चांदी भी है। वहीं भजन लाल शर्मा के नाम पर 1.80 लाख रुपए मूल्य का सोना है।

वहीं महारानी वसुंधरा राजे ने शेयर्स और म्यूचुअल फंड में करीब 79 लाख रुपए जमा किए हैं। जबकि उनके पास 1.92 करोड़ रुपए के सोने के जैवर हैं। वहीं चांदी के जेवर और बर्तन मिलाकर उनके पास कुल 15 किलो सिल्वर है जिसका मूल्य करीब 11 लाख रुपए है।

Yadav's Wife
Yadav’s Wife

राजस्थान का नया फेस भजन लाल शर्मा

राजस्थान के होने वाले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बाहरी हेने के आरोप के बाद भी सांगानेर से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। बता दें कि भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनो की करीबी माना जाता है। भजनलाल शर्मा संगानेर से विधायक हैं और वो पहली बार विधायक बनकर राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगें और लोकसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगी।

ये भी पढ़ें-Rajasthan New CM Live: भजन लाल होंगे राजस्थान के अगले CM, पार्टी की तरफ से किया गया ऐलान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular