Friday, July 5, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस ने 5वीं लिस्ट में लगाई इन नामों...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस ने 5वीं लिस्ट में लगाई इन नामों पर मोहर, देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Election 2023: राजसथान विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार यानी 31 अक्टूबर की रात अपने उम्मीदवारों की 5वीं सूची भी जारी कर दी है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने अब तक कुल 156 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राजस्थान कांग्रेस की 5वीं सूची की बात की जाए तो इस लिस्ट में 5 लोगों के नाम हैं।

किसको कहां मिला टिकट 

आपको बता दें कि फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से विद्याधर चौधरी को टिकट दिया गया है। जबकि पोकरण से सालेह मोहम्मद को चुनावी मैदान में उतारा गया है। तो वही, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि, आसींद से हगामी लाल मेवाड़ा को कैंडिडेट घोषित किया गया है। सूची में जहाजपुर से धीरज गुर्जर का नाम भी शामिल किया गया है।

जानें कब है विधानसभा चुनाव 

आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को हैं। राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि राजस्थान की 200 में से 97 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। बीजेपी की 2 सूचियों में अब तक 126 उम्मीदवारों की घोषिणा हो चुकी हैं तो वहीं, कांग्रेस की 5 सूचियों में अब तक 156 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular