Friday, July 5, 2024
HomepoliticsPolitics News:BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-कुर्सी...

Politics News:BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-कुर्सी के लिए कांग्रेस ने भारत के टुकड़े करवा दिए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur Politics News: बीजेपी की यात्रा का रथ राजस्थान के गोगामेड़ी में पहुंच चुका है। गोगामेड़ी लोकदेवता गोगाजी चौहान की धरती मानी जाती है। जहां हिंदू इन्हें जाहरवीर कहते हैं तो वही, मुस्लिम जाहरपीर नाम से इन्हें पूजते भी हैं। खास बात तो ये है कि, इस मंदिर में हिंदू, मुस्लिम और सिख तीनों जाति के लोग अपना शीश छुकाते हैं। इन दिनों यहां गोगामेड़ी का सालाना मेला चल रहा है। जोकि हर साल लगता है। इस बीच भाजपा की यात्रा भी यहां पहुंच चुकी है। अपको पता हो, तो मंगलवार, पांच सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यहीं से भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां अब मेले और यात्रा के कारण छोटे से गांव ने नगर की शक्ल ले ली है। इस बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बयान सामने आया है।

भारत माता के टुकड़े करने वालों की बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बयान कहा “भारत को यहां के लोग मां का दर्जा देते हैं। भारत माता की जय होती है, तो कांग्रेस को अनुशासनहीनता लगती है। कुर्सी के लिए कांग्रेस ने भारत के टुकड़े करवा दिए। 1947 मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत माता के टुकड़े करवा दिए।” कांग्रेस के एक नेता ने संसद में कहा “भारत माता की हत्या हुई। भारत माता के टुकड़े करने वालों की बात करने वालों के समर्थन में कांग्रेस के युवराज जाते हैं। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से कांग्रेस को नफरत होती है। जिस धरती पर कांग्रेस ने जन्म लिया आखिर उससे ही इतनी नफरत क्यों। देशहित में वही निर्णय ले सकता है जो देश को अपना परिवार मानता है।”

हर वर्ग का गुस्सा है कांग्रेस के खिलाफ

परिवर्तन यात्रा को लेकर सीपी जोशी ने कहा “परिवर्तन यात्रा राजस्थान में जन-जन की यात्रा बन चुकी है। परिवर्तन यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। समर्थन को देखते हुए इस बार बीजेपी को चुनाव में जनता का बहुमत मिलेगा। 2018 में कांग्रेस जो वादे करके आई उनको पूरा नहीं किया। प्रदेश की जनता में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है। कांग्रेस ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। वादों का झांसा देते हुए जनता के साथ खिलवाड़ किया। इसी कारण हर वर्ग का कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular