Monday, June 3, 2024
HomepoliticsPolitics: विधायक संयम लोढ़ा का बीजेपी पर हमला, बोले- देश में प्रजातंत्र...

Politics: विधायक संयम लोढ़ा का बीजेपी पर हमला, बोले- देश में प्रजातंत्र को खतरा पैदा करने वाली ताकतें कमजोर हुई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Politics: राजस्थान में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल है। वही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि यह जीत सिर्फ कर्नाटक की नहीं है बल्कि पूरे देश की आम जनता की जीत है।

कर्नाटक की यह जीत मुंह तोड़ जवाब है

आम जनता भी मोदी और शाह की जनविरोधी नीतियों से परेशां हो चुकी है। कर्नाटक की यह जीत मुंह तोड़ जवाब है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत के दावे करने वाली बीजेपी को दक्षिण भारत से आजाद कर दिया हैं। बीजेपी जो की पुरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी का ढिंढोरा पींटती है वो बुरी तरीके से हार गयी है।

40 प्रतिशत कमीशन के खेल को वहां की जनता ने समाप्त कर दिया है और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमतों से विजयी बनाया है।

देश में प्रजातंत्र को खतरा पैदा करने वाली ताकतें कमजोर हुई

संयम लोढ़ा ने कहा कि पिछले चुनाव में भी जनादेश बीजेपी के खिलाफ था। लेकिन बीजेपी ने सरकार को चुराने के उद्देश्य से विधायकों की खरीद-फारोख्त का काम किया। दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की हत्या करने वाला बीजेपी संगठन बन गया है। देश में प्रजातंत्र को खतरा पैदा करने वाली ताकतें कमजोर हुई हैं। बीजेपी को अपनी गलत नीतियों का आत्म विश्लेषण करना होगा।

ALSO READ: रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते’ के तहत नन्हे बच्चे को बचाया

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular