Monday, June 24, 2024
HomepoliticsJan Seva Sankalp Yaatra: सुमेरपुर में निकाली गई कांग्रेस की एक और...

Jan Seva Sankalp Yaatra: सुमेरपुर में निकाली गई कांग्रेस की एक और यात्रा, जानें इसके मायने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jan Seva Sankalp Yaatra: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन से चार महीनों का समय बचा है। जिसको लेकर सभी पार्टियां सक्रिय है। आगामी चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी अलग-अलग यात्रा तो वही, कई रैला निकाल रही है। मंगलवार, 26 सितंबर को सुमेरपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए सुमेरपुर के भैरू चौक से जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

अशोक गहलोत की पाली जिले को कई बड़ी सौगात

पूर्व प्रधान ने अंबे माता की प्रतिमा के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। मुख्य बाजार होते हुए गांधी मूर्ति पहुंचे जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं जालौर चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की कल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचाने को लेकर यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार पाली जिले को कई बड़ी सौगात दी है उसका भी प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमेर सिंह मनवार, करण सिंह मेड़तिया, नेपाल सिंह पावा, भवंर मीणा, कानाराम प्रजापत, सरदार खान, चतराराम मेघवाल समेत विधानसभा के क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा – मैं ये जन सेवा संकल्प यात्रा कांग्रेस पार्टी को मजबुत करने को निकाल रहा हूं और जो मेरे साथी मेपे साथ इस यात्रा में शामिल होने अलग-अलग गांव से आए है मैं उनका दिल से आभार वयक्त करता हूं। उन्होने आगे कहा – कांग्रेस ने जनता को एक से बढ़कर एक योजना दी है। मुझे अच्छे से याद है अब संसार में हमारे गोकुल बाबू जी रहे नही लेकिन उनकी इच्छा थी कि इस टनल को साफ किया जाए। इसी बात को आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस टनल को साफ ही नही बल्कि चौड़ा भी कराया है। ये सुमेरपुर के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular