Friday, July 5, 2024
HomeNationalRajasthan paper Leak: राजस्थान में एग्जाम के 15 मिनट पहले ही सोशल...

Rajasthan paper Leak: राजस्थान में एग्जाम के 15 मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर लीक, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

- Advertisement -

Rajasthan paper Leak: राजस्थान में परीक्षा के दौरान हाल ही में एग्जाम पपर देने के 15 मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर लीक हो गया। जिसके बाद अब सीएम अशोक गहलोत के राज्य में पेपर लीक होना आम बात हो चुकी है, ऐसा कहना है सूत्रों का। अभी पेपर लीक का ताजा मामला अजमेर से भी आया है। जहां एमडीएस यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और बॉटनी के थर्ड ईयर के पेपर लीक होने की सूचना मिली है।यहां आपको बता दें एग्जाम के 15 मिनट पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर आ गया। वहीं पेपर लीक के बाद एसडीएस यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। एसडीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच में जुट चुके है।

अब तक कई बार हुए है पेपर लीक

बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन हुई थी। इस परीक्षा में पेपर लीक को लेकर काफी बवाल मचा था। इसमें 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई थी। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 14 मई 2022 को हुआ था। बता दें वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन राजस्थान चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2022 को किया था, लेकिन पेपर के विकल्प सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से इस पारी की परीक्षा को बोर्ड ने रद्द किया। हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक होने के बाद रद्द किया।

ऑफलाइन परीक्षा की करवाई गई थी आयोजन

रीट लेवल 2 परीक्षा 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। ये पर्चा भी लीक हो गया और करीब 4 माह बाद सरकार ने पेपर लीक मानते हुए रद्द कर दिया। मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द करते हुए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन करवाया। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018, 11 मार्च को लीक हुआ और 17 मार्च को परीक्षा रद्द की।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular