Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalकर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली विजयी देख CM गहलोत की खुशी...

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली विजयी देख CM गहलोत की खुशी सातवें आसमान पर, विरोधियों पर निशाना साधा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)Rajasthan: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली विजयी बढ़त के बीच कांग्रेस खेमे में ख़ुशी, जोश और उत्साह का संचार हो गया है। औपचारिक परिणाम घोषित होने से पहले ही कर्नाटक सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने हार मान ली। इधर कर्नाटक परिणाम को लेकर राजस्थान के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के नेताओं में सबसे पहली प्रतिक्रिया आई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक जीत में कांग्रेस के तमाम सीनियर नेताओं की भूमिका को वजह बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्षों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का ज़िक्र किया।

जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकारा

सीएम गहलोत ने भाजपा का नाम लिए बगैर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। वहीं सीएम गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में आये कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर आगामी चुनाव में भी जारी रहने का दावा किया। उन्होंने लिखा, ‘आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कर्नाटक चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular