Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalWe Women Want शो में आतिशी बोलीं, देश में हेल्थ केयर के...

We Women Want शो में आतिशी बोलीं, देश में हेल्थ केयर के खराब हालात लेकिन दिल्ली में लाखों का इलाज हो रहा मुफ्त

- Advertisement -

We Women Want: (Atishi in We Women Want Show) वी वीमन वांट का पहला संस्करण मुंबई में हुआ था। आज दूसरा संस्करण दिल्ली के ताज वीवांता होटल में हो रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी पहुंची। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार प्रिय सेहगल से बातचीत की। आतिशि ने राजनीति में महिलाओं के भीगीदारी से जुड़े मुद्दों पर बात की।

कोई महिला को यह न कहें कि कॉलेज दूर है-आतिशी

आतिशी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम है इसें हमें बढ़ाना है। चाहे जो भी मंत्री हो उसे बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। कोई महिला को यह न कहें कि कॉलेज दूर है तो लड़की को भेजने की क्या जरूरत है हम लड़के को भेज देते है।

महिलाओं की राजनीति में आने से पुरुष किताना डरते है-आतिशी

आम आदमी पार्टी पुरूष प्रधाम पार्टी क्यों है? इस पर आतिशी ने कहा कि राजनीति ही पुरुष प्रधान है। महिला आरक्षण बिल का लोकसभा में पड़े होना यह बताता है कि महिलाओं की राजनीति में आने से पुरुष किताना डरते है। जो भी पिछड़ा होता है उसे आगे लाने के लिए आपको समर्थन देना पड़ेगा। महिलाएं जिस भी क्षेत्र में जाएगी पुरुषों से अच्छा ही करेगी।

सभी पार्टियों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है-आतिशी

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने आप आदमी को समर्थन नहीं दिया? इस पर आतिशी ने कहा कि यह सवाल तो विपक्ष से पूछना चाहिए। गलत चार्ज पर इतने बड़े शिक्षा सुधारक को जेल में डाला गया है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है लेकिन नेता अगर भाजपा में शामिल हो जाएं वह पाक साफ हो जाएगा। यह सभी पार्टियों के साथ हो रहा है। आज सभी पार्टियों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी पडे़गी। यह देश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। हम कांग्रेस का विरोध जरुर करते है लेकिन हम चाहता है कि उनका अस्तित्व बना रहे।

देश में हेल्थ केयर खराब हालात है-आतिशी

प्रिया सहगल ने जब पूछा कि क्य केजीरवाल, मोदी 2.0 है क्योंकि दोनों के काम करने का अंदाज एक जैसा है। इसपर आतिशी ने जवाब दिया कि तुलना करने के लिए आंकड़ों को देखना जरुरी होगा। मोदी सरकार बजट का 6 प्रतिशत भी शिक्षा पर खर्च नहीं करती जबकि केजरीवाल सरकार बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करती है। देश में हेल्थ केयर खराब हालात है लेकिन दिल्ली में लाखों का इलाज मुफ्त में होता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular