Saturday, July 27, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Rajasthan Politics: एग्जिट पोल सामने आने के बाद CM भजनलाल का बड़ा...

Rajasthan Politics: एग्जिट पोल सामने आने के बाद CM भजनलाल का बड़ा दावा, सीटों को लेकर की भविष्यवाणी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: शनिवार को देशभर में सातवें और आखिरी चरण के साथ लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ। जिसके बाद अलग-अलग एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। एग्जिट पोल आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में भाजपा राजस्थान की 25 की 25 सीटें जीतेगी।

नतीजों को लेकर किया बड़ा दावा

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि, ”विपक्ष के पास पीएम का चेहरा नहीं है। AAP और कांग्रेस दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पंजाब और हरियाणा में क्या हुआ? वे वहां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में और 2019 में राजस्थान में हमने सभी 25 सीटें जीतीं और 2024 में भी हम सभी 25 सीटें जीतेंगे।”

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular