Monday, May 20, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Rajasthan Lok Sabha Election: चुनाव से पहले RLP को बड़ा झटका, इस...

Rajasthan Lok Sabha Election: चुनाव से पहले RLP को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

- Advertisement -

India News Rajasthan ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज चल रही है। इसके साथ ही नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुरू के बाद बाड़मेर में मास्टरस्ट्रोक चला है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ गठबंधन करने के बजाय उम्मीदवार को अपने पाले में शामिल करने में सफल हो रही है।

RLP के नेता हुए कांग्रेस में शामिल 

बाड़मेर जाटलैंड के बायतु से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके उमेदाराम बेनीवाल ने आरएलपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त आरएएस श्री जस्साराम चौधरी भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पार्टी के प्रमुख चेहरा थे हनुमान बेनीवाल 

विधानसभा चुनाव 2023 में उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी से महज 910 वोटों से हार गए थे। उम्मेदाराम के कांग्रेस में शामिल होने से बाड़मेर जिले के राजनीतिक समीकरण प्रभावी हो सकते हैं। बता दें कति उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी पार्टी का प्रमुख चेहरा थे।

कांग्रेस इस सीट से बना सकती है उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी।इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत जारी रही। उमेदाराम बेनीवाल ने आरएलपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।अब कांग्रेस पार्टी उम्मेदाराम बेनीवाल को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Also Read: Lok Sabha Election: कांग्रेस के ये दिग्गज हो सकते हैं BJP में शामिल, कई नेताओं की साख दांव पर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular