Sunday, May 19, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Elections: राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की उम्मीद, सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की...

Elections: राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की उम्मीद, सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी संभव

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Elections: लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की उम्मीद, सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी संभव लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव होने वाले हैं। पार्टी की तरफ से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ या उनके लिए काम नहीं करने वाले करीब 400 से अधिक पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला, मंडल और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

अब तक कितने पदाधिकारी

अभी राजस्थान कांग्रेस में 40 प्रदेश महासचिव, 20 उपाध्यक्ष, 119 सचिव, 400 ब्लॉक अध्यक्ष और 2200 मंडल अध्यक्ष-पदाधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 15-20 महासचिव, 3 उपाध्यक्ष, 50-60 प्रदेश सचिव, इतने ही ब्लॉक अध्यक्ष और 300 मंडल अध्यक्ष-पदाधिकारी निष्क्रिय थे या अपनी मर्जी से क्षेत्रों में चल रहे थे।

काम करने का प्रणाम (Elections)

पार्टी ने इन पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि चुनाव के दौरान वे कहां काम कर रहे थे, अपने प्रभार क्षेत्र में कितनी बार गए, कितनी मीटिंग ली और किन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही यह भी पूछा गया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कहां काम किया और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की किन मीटिंगों/कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी वेरिफिकेशन करेगी और काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों को कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह कदम मतदाताओं की रुचि को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है क्योंकि कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों के मैदान में नहीं उतरने से वोटर भी बूथ पर नहीं पहुंचे।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular