Monday, July 8, 2024
HomeकोटाKota में दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण, रेप के आरोपी ने...

Kota में दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण, रेप के आरोपी ने ही किया किडनैप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयुपर:

Kota : राजस्थान के कोटा जिले में एक अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म के एक आरोपी ने पीड़ित लड़की के भाई का ही अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को रेप का केस वापस लेने के लिए डराने के लिए पीड़िता के भाई का अपहरण कर लिया। यह आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

जमानत पर आया था जेल से बाहर

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसने रेप पीड़िता के नाबालिग भाई को किडनैप कर लिया। पुलिस के अनुसार रेप केस में परिवार को ब्लैकमेल करने के लिए आरोपी ने पीड़िता के भाई का अपहरण किया था। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण के महज 4 घंटे के बाद आरोपी युवक को बूंदी से गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक साल रेप मामले में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि रोनक धोबी नाम के व्यक्ति को करीब एक साल पहले इस दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो जमानत पर फिलहाल जेल से बाहर था। वहीं पीड़ित परिवार ने अपहरण के का केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद इस अपहरण की गुत्थी को सुलझाने के लिए एक टीम बनाई गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan में तेज गर्मी के बीच अब जनता को लगेगा बिजली कटौती का करंट

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular