Monday, July 8, 2024
Homeकोटाफुटपाथ पर रहे सो रहे मजदूर परिवार को कार से कुचला, एक...

फुटपाथ पर रहे सो रहे मजदूर परिवार को कार से कुचला, एक की मौत Hit and Run Case in Kota

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कोटा:

Hit and Run Case in Kota : कोटा शहर के जेकेलोन अस्पताल के सामने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सड़क किनारे सो रहे मजदूर दिनेश की मौत हो गई। इस घटना में मजदूर की पत्नी और 6 साल का बेटा घायल हो गया। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना जेकेलोन अस्पताल के सामने मोंटेसरी स्कूल के पास घटित हुई।

कार चालक मौके से फरार

मामला बीती रात का बताया जा रहा है जहां देर रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूर परिवार पर कार चढ़ा दी थी। कार चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर लोगों को भीड एकत्रित हो गई। नाराज लोगों ने नयापुरा पुलिस थाने के बाहर हंगामा किया।

इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hit and Run Case in Kota

Also Read : तेज रफ्तार बोलेरो ट्रोले में घुसी, हादसे में 6 की मौत Accident on Jodhpur-Jaipur Road

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular