Friday, July 5, 2024
Homeखाना खजानागर्मियों के मौसम में ब्लूबेरीज़ के सेवन से मिलते हैं ये अनोखे...

गर्मियों के मौसम में ब्लूबेरीज़ के सेवन से मिलते हैं ये अनोखे फायदे

- Advertisement -

Brries For Summer Diet: गर्मी आते ही हमारे खाने में ठंडी रसदार चीजें शामिल होने लगती हैं। आम और तरबूज जैसे फल हों या फिर स्मूदी आइसक्रीम यह सभी ठंडक देने का काम करते हैं। लेकिन आप हेल्द मेनटेन करना चाहते हैं तो इस मौसम ये 5 बेरीज जरूर खाएं। ब्लूबेरीज महंगी जरूर आती हैं, लेकिन इसके बावजूद यह फल अब भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले ये सिर्फ विदेशों में ही पाई जाती थी। ब्लूबेरीज़ का उपयोग आइसक्रीम, शेक, स्मूदी, केक, ब्रेड, मफिन, जैम आदि चीज़ों को तैयार करने में ज़्यादा होता है। हालांकि, इसे फल के तौर पर खाया तो ब्लूबेरीज़ सेहत को काफी फायदा पहुंचाती हैं। ब्लूबेरीज़ पेट की सेहत से लेकर दिल और पैनक्रियाज़ तक सभी अंगों को कुछ न कुछच फायदा पहुंचाती हैं। तो आज हम आपको बताते है गर्मियों के मौसम में ब्लूबेरीज़ के फायदे।

दिमाग रहता है अच्छा

एंथोसायनिन, एक ऐसा पिग्मेंट है, जो ब्लूबेरीज़ को नीला रंग देता है। यह लंबी उम्र तक दिमाग को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है। शोध में भी देखा गया है कि जो बच्चे ब्लूबेरीज़ रोज़ खाते हैं, उनका दिमाग दूसरों की तुलना में बेहतर ढंग से काम करता है। वहीं, उम्रदराज़ लोगों में यह पिग्मेंट दिमाग की सेहत, संज्ञानात्मक कार्य और डिमेंशिया से जुड़े ख़तरे को कम करने का काम करता है।

हाई ब्लड प्रेशर में खूब फायदे मिलते है

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर होने पर नमक या सोडियम का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता। आपको लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाने होते हैं। हालांकि, अगर आप ब्लूबेरीज़ को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। एक शोध के मुताबिक, ब्लूबेरीज़ हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को 4-6 फीसदी कम करने में मदद कर सकती हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular