Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातराजस्थान कि ये अनोखी दास्तान जानकर रहें जाएंगे हैरान, जानें पूरी खबर

राजस्थान कि ये अनोखी दास्तान जानकर रहें जाएंगे हैरान, जानें पूरी खबर

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Rajasthan: राजस्थान से जुड़े कई सारे रोचक और मजेदार तथ्य हैं जिनके बारे में हम आज बात करने वाले हैं। हमें उम्मीद है ये जानकारियां आपको जरुर पसंद आयेंगीं और आपका ज्ञानवर्धन भी करेंगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं राजस्थान की कुछ रहस्य की बातें। जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

राजस्थान के बारे में रोचक जानकारी

* राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

* राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के अलावा, जैसलमेर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल 39313 वर्ग किलोमीटर है।

*लूनी नदी भारत की एकमात्र खारी नदी है जो की थार रेगिस्तान से गुजरती है और गुजरात में कच्छ के रण में समाप्त होती है। इसके अलावा यह एकमात्र ऐसी नदी है जो की रेगिस्तान से गुजरती है।

*राजस्थान कई सारे प्राचीन किलों का एक शहर है। जयपुर में हवा महल, उदयपुर में लेक पैलेस, जैसलमेर में गोरबंद पैलेस, डूंगरपुर में उदय बिलास पैलेस, जोधपुर में उमीद भवन पैलेस और डेल्हा गढ़ में देवी गढ़ पैलेस जैसे बड़ी संख्या में किले हैं जो की भारत के गौरवशाली प्राचीन इतिहास की निशानियाँ हैं।

* राजस्थान के लगभग हर शहर को रंगों के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध है, उदयपुर सफेद है, जोधपुर नीला और झालावाड़ की पहचान बैंगनी है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular