Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातVasundhara Raje Jharkhand Visit: BJP के महा जनसम्पर्क अभियान की सभा...

Vasundhara Raje Jharkhand Visit: BJP के महा जनसम्पर्क अभियान की सभा को राजे ने किया सम्बोधित, कहा-मुख्यमंत्री जी को जरूर रोजगार मिल गया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Vasundhara Raje Jharkhand Visit: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीजेपी पार्टी द्वारा 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी मिलने के बाद 3 दिन के लिए झारखंड दौरे पर आई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दुमका में बुधवार को एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया इस जनसभा के दौरान उन्होंने जेएमएस और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री जी को जरूर रोजगार मिल गया है

सीएम वसुंधरा राजे ने अपने एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड में तीन लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। हां मुख्यमंत्री जी को जरूर रोजगार मिल गया है। मुख्यमंत्री के पास तो खदानें हैं। दलालों ने भ्रष्ट अफसरों कर्मचारियों से के साथ मिलकर सेना की जमीन तक भेज डाली, जोकि जनता अच्छी तरह से जानती है।

मुख्यमंत्री तो खुद के लिए रोजगार ढूंढने में लगे हैं

राजे ने कहा कि जिस भी प्रदेश का सीएम अपने लिए खदान आवंटित कराता हो। उस प्रदेश का विकास कभी भी नहीं हो सकता है। सेन परिवार का पिछले 40 सालों से यहां राज कायम है। लेकिन फिर भी खनिज संपदा संपन्न इस क्षेत्र का विकास ही नहीं हो पाया है, जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सोरेन 40 वर्षों में चाहते तो इस प्रदेश को और इस क्षेत्र को स्वर्ग बना देते। यहां के मुख्यमंत्री तो खुद के लिए रोजगार ढूंढने में लगे हैं।

युवाओं का विश्वास मजबूत हो रहा है

आगे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि पहले बम ब्लास्ट की खबर न्यूज़पेपर में आते ही मन दुखी हो जाता था। लेकिन अब सुख और शांति की खबरें पढ़कर और देख कर मन खुश हो जाता है। मोदी जी के आज बड़े से बड़े देश तारीफ कर रहे हैं। मोदी जी की वजह से देश आगे बढ़ रहा है। युवाओं का विश्वास मजबूत हो रहा है। 9 वर्षों में मोदी सरकार ने जो भी काम जनता के लिए लिए है, वह सिर्फ मोदी है तो मुमकिन है।

ALSO READ: 14 जुलाई तक होगी सरसों की खरीद, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया प्रयास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular