Saturday, July 6, 2024
Homeकाम की बातSummer Tips: जानिए गर्मी की तपती धूप से कैसे करें बचाव

Summer Tips: जानिए गर्मी की तपती धूप से कैसे करें बचाव

- Advertisement -

Summer Tips: अप्रैल में ही गर्मी बढ़ने लगती हैं। तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। गर्मी को हेल्दी सीजन के तौर पर नहीं देखा जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि गर्मियों में सर्दियों के मुकाबले इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए, वायरल, बैक्टीरिया तेजी से अटैक करते हैं। गर्मी में हीट वेव बहुत परेशान करती हैं। लू लगने से कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। तुरंत इलाज न मिलने पर कई तबियत अधिक बिगड़ जाती है।ऐसे में लोगों को गर्मी में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। तो जानें कैसे करें बचाव।

नींबू पानी पिंए

गर्मियों में बार-बार चक्कर आता है। वीकनेस महसूस होती है। इससे बचने के लिए नींबू पानी पीना चाहिए। एक किलास पानी में नींबू निचोड़कर पीना चाहिए। सलाद या सब्जी में डालकर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

पानी की कमी न होने दें

बॉडी में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। गर्मियों में चक्कर आने और बेहोश होने के पीछे बड़ी वजह गर्मी ही होती है। गर्मी में यूरिन का कलर पीला हो जाता है। इससे बिल्कुल न घबराएं। लेकिन खुद हाइड्रेटड जरूर रखें।

इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहें

गर्मी का निगेटिव असर ब्लड प्रेशर भी पड़ता है। गर्मी में लू से बचने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को मैंटेन करने का काम करता है। एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच और नमक डालकर इसे पी जाना चाहिए।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular