Saturday, July 6, 2024
Homeकाम की बातRBSE में 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, समय-समय पर स्टूडेंट्स...

RBSE में 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, समय-समय पर स्टूडेंट्स करें आधिकारिक वेबसाइट विजिट

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )LIVE RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: राजस्थान में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर राज्य के लाखों स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे है लेकिन उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान यानी RBSE या BSER द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा 10 यानी सेकेंड्री और कक्षा 12 यानी सीनियर सेकेंड्री के विभिन्न स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स लिए इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने हैं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 डेट, टाइम की घोषणा

आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 डेट, टाइम की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन मीडिया अपडेट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और आरबीएसई 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) रिजल्ट 2023 डेट को लेकर नोटिस किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

RBSE में 12वीं साइंस रिजल्ट जारी

BSER 10th, 12th Result 2023 LIVE: 12वीं साइंस-कॉमर्स रिजल्ट आने की संभवना सबसे पहले है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा सबसे पहले कर सकता है।

RBSE 10वीं रिजल्ट की घोषणा

माना जा रहा ही कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और राजस्थान बोर्ड 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2023 को अलग-अलग तारीखों पर घोषित करेगा, जैसा कि पिछले वर्ष हुआ था। सबसे पहले आरबीएसई 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट, फिर आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट और अंत में आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित किए गए थे।

बोर्ड द्वारा डेट, टाइम नोटिस जल्द होंगे जारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट अलग-अलग इन तारीखों पर आ सकता है। बोर्ड द्वारा डेट, टाइम नोटिस जल्द, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular