Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: केंद्र और BJP पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप, ...

Rajasthan: केंद्र और BJP पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप, राहत नियमों में संशोधन से पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा पर आपदा पर राजनीति करने का सीएम गहलोत ने आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र ने आपदा राहत में सहायता देने के लिए पेमेंट के कुछ मानक बदल दिए है। जिसकी वजह से लोगों को मुआवजा राशि देने में समस्या आ रही है।

नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा

सीएम गहलोत राजस्थान के बाड़मेर में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से होने वाले नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता भी किया प्रेस वार्ता के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि एसडीआरएफ के मानक के मुताबिक नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने आपदा राहत में सहायता देने के लिए पेमेंट के लिए कुछ मानक में फेरबदल किए हैं। जिसकी वजह से मुआवजा और सहायता राशि देने में समस्या आ रही है।

कई जगह पर 1 साल से पेमेंट होना है

सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आपदा से हुए खराबी और नुकसान की कई जगह पर 1 साल से पेमेंट होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमने पत्र भी लिखा है। केंद्र सरकार से आज भी मैं मांग करना चाहूंगा कि पिछले साल अप्रैल में जो नाम बदल दिए गए थे।

उसे वापस बदला जाए और पहले की तरह कैसे किया जाए। क्योंकि कृषि बीमा को उसके साथ लिंक कर दिया गया है। उसके कैलकुलेशन में समय मिलता है। लोगों को राहत नहीं मिल पाती है।

ALSO READ: 55 हजार रुपये के सिक्के पत्नी को देने कोर्ट पहुंचा पति, जाने क्या हैं पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular