Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातMost Dangerous Places: दुनिया की इस जगहों पर इंसानों का पहुंचा नामुमकिन,...

Most Dangerous Places: दुनिया की इस जगहों पर इंसानों का पहुंचा नामुमकिन, एक जगह भारत में भी

- Advertisement -

India News Rajasthan ( इंडिया न्यूज ) Most Dangerous Places: दुनिया में आज भी कई ऐसी जगह है जहां इंसानों का पहुंचना बिल्कूल भी नामुमकिन है। हम आपको ऐसी जगहों को बारे में बताने जा रहे हैं। जहां मनुष्य आज तक नहीं पहुंच सका है। इनसब में से एक जगह भारत में भी है।

वाले डू जवारी (Vale Do Javari)

इन सब में सबसे पहला नंबर ब्राजील के वाले डू जवारी का आता है। देश के अमेज़न जंगल के के अंदर करीब 33 हजार स्क्वायर मील का एक स्थान है। यहां विश्व के सबसे खतरनाक कबीले रहते हैं। गिनती के हिलाब से यहां लगभग 2 हाजर लोग रहते हैं। लेकिन इन इंसानों में से कुछ कबीले ऐसे भी हैं जो अभी मॉर्डन शख्स से दूर हैं। ये लोग जंगल के सहारे ही अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। साथ ही बाहर के लोगों के लिए ये बेहद खतरनाक है।

डेवोन आइलैंड (Devon Island)

लिसिट में दूसरा नंबर नुनावुत कनाडा के पास मौजूद डेवोन आइलैंड का आता है। ये जगह हमेशा से ही इंसानों के नजर से छिपी है। जानकारी के मुताबिक यहां का पर्यावरण और तापमान ऐसा है कि यहां जिंदगी संभव नहीं। यहां हमेशा घना कोहरा पाया जाता है। कई बार तो यहां का तापमान गिरकर -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum)

सूची में तीसरा नंबर गंगखर पुनसुम का आता है। ये दुनिया की सबसी रहस्यमयी जगहों में से एक है। उत्तर भूटान में मौजूद ये पहाड़ी आम लोगों के लिए नहीं है। बगैर इजाजत के लोग यहां नहीं जा सकते। ये भी कहा जाता है कि पहाड़ी के आसपास रहन वाले लोग एक खास पूजा करते हैं जो आज तक दुनिया के नजरों से छिपा है।

बंगाल की खाड़ी

ये नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड है। बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान द्वीप समूह का यह द्वीप बेहद खूबसूरत तो है ही, लेकिन यहां रहने वाले सेंटिनल लोगों के कारण यह बेहद खतरनाक भी है। यहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सरकार ने इस द्वीप पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, यहां ऐसी जनजातियां रहती हैं जिनका दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। यह 23 वर्ग मील का एक छोटा सा द्वीप है। जिस पर 60 हजार साल से इंसान रह रहे हैं। लेकिन आज तक उनका खान-पान और रहन-सहन दुनिया के लिए एक रहस्य बना हुआ है।

Also Read: Lok Sabha Elections: राजस्थान की ऐसी सीटें जिसपर रहती है निगाहें, लोकसभा चुनाव में किस पार्टी का रहा है…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular