Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातLuxury Electric Cars in India: लग्जरी Electric Car खरीदने का सोच रहे...

Luxury Electric Cars in India: लग्जरी Electric Car खरीदने का सोच रहे हैं तो ये गाड़ियां हैं बेस्ट, 708 किमी मिलेगी रेंज

- Advertisement -

India News Rajasthan ( इंडिया न्यूज ) Luxury Electric Cars in India: इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, कई लोग बजट के कारण ऐसा करने से पीछे हट जाते हैं। क्योंकि ये  कारें थोड़ी महंगी होती हैं। इसके साथ बैटरीऔर रेंज के कारण से भी लोग इन्हें खरीदने से कतराते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। वे एक महंगी और चमचमाती इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। आपको बता दें कि भारत में सस्ती से लेकर महंगी तक शानदार इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं।

1. BYD Atto 3

BYD Atto 3 एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। जो कंपनी के लिए बेहद अहम है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसमें 521 किलोमीटर की रेंज मिलती है। यह कार 7.3 सेकेंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है।

2. BYD सील

BYD ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक सेडान सील लॉन्च की है। वैश्विक स्तर पर यह काफी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार है। फुल चार्ज पर आप 650 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं, जबकि यह कार 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होती है।

3. Hyundai IONIQ 5

Hyundai Ioniq 5 की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये से शुरू होती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस कार को काफी प्रीमियम लुक दिया है। यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 631 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसे आप महज 18 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।

4. मिनी कूपर एसई

मिनी कूपर का इलेक्ट्रिक वर्जन काफी स्टाइलिश है। यह 3 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 53.50 लाख रुपये से शुरू होती है। रेंज की बात करें तो यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 270 किलोमीटर चलेगी।

5. वोल्वो XC40 रिचार्ज

वोल्वो XC40 रिचार्ज एक बेहतरीन प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 54.95 लाख रुपये है। यह कार 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। फुल चार्ज पर यह 505 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

Also Read: Rajasthan News: बिजली की चोरी के आरोप में कोर्ट ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानें कहां का है मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular