Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातIPL में MM ने RR को छह विकेट से मात देने के...

IPL में MM ने RR को छह विकेट से मात देने के साथ-साथ टीम ने कप्तान को दिया जन्मदिन का तोहफा

- Advertisement -

MI vs RR Highlights: आईपीएल के 1000वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से मात दी। इस मुकाबले को जीतकर मुंबई की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन का तोहफा भी दिया है। बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की फिर बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। इसीके जवाब में मुंबई ने तीन गेंद होने के बावजुद 214 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

यशस्वी की पारी गई बेकार

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया है। आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने 20वें ओवर की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल की 124 रन की पारी बेकार गई। तो वहीं, मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 55 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 45 और कैमरून ग्रीन ने 44 रन बनाए।

मुंबई टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर

इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है। तो वहीं, राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

यशस्वी बने इस सीजन शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय

अगर बात करें यशस्वी की तो यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपना पहला शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 53 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए है। जायसवाल अपनी पारी में अब तक 14 चौके और छह छक्के लगा चुके हैं। आपको बता दें कि वह इस सीजन शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय हैं। बता दें कि उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर शतक लगा चुके हैं। जायसवाल के शतक के चलते राजस्थान का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular